Haryana Mini Italy Village: उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में जब भी हरियाणा का जिक्र होता है, तो यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति और विविध परंपराओं के लिए प्रमुखता से पहचाना जाता है। आपने हरियाणा के विभिन्न जिलों और गांवों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के एक गांव को मिनी इटली भी कहा जाता है? अगर नहीं, तो इस लेख के जरिए हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हरियाणा में कुल कितने जिले हैं
पहले जानते हैं कि हरियाणा राज्य में कितने जिले हैं। आपको बताना चाहेंगे कि हरियाणा में कुल 22 जिले हैं, जो 6 मंडलों में बांटे गए हैं। इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल, 93 तहसील, 10 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 21 नगर परिषदें शामिल हैं। Haryana Mini Italy Village
मिनी इटली किस जिले में है
अब बात करते हैं कि हरियाणा में किस जिले का गांव मिनी इटली के नाम से जाना जाता है। यह गांव कैथल जिले में स्थित है। पहले इसे कपिस्थल के नाम से जाना जाता था। कुछ इतिहासकारों के अनुसार, भारत की पहली महिला मुस्लिम शासक रजिया सुल्तान की कब्र भी कैथल जिले में ही मानी जाती है।
किस गांव को मिनी इटली कहा जाता है
हरियाणा के कैथल जिले का धरेडू गांव मिनी इटली के नाम से प्रसिद्ध है। यही कारण है कि इस गांव का नाम कैथल और आसपास के जिलों में अक्सर लिया जाता है। Haryana Mini Italy Village
क्यों कहा जाता है मिनी इटली
अब जानते हैं कि कैथल के धरेडू गांव को मिनी इटली क्यों कहा जाता है। दरअसल, वर्ष 2000 में इस गांव के कई युवा इटली रोजगार की तलाश में गए थे। इसके बाद और भी युवा इटली जाने लगे, और आजकल इस गांव के लगभग हर घर का कोई न कोई सदस्य इटली में काम कर रहा है। इस कारण से इस गांव को मिनी इटली का नाम दिया गया है। इसके अलावा, गांव की साफ-सफाई और स्वच्छता भी बहुत चर्चित है। यहां के वातावरण के साथ-साथ आपको एक साफ-सुथरा माहौल भी देखने को मिलेगा।
गांव में इटालवी संस्कृति की छाप
गांव के लोग जब इटली में बसने गए, तो गांव का विकास भी तेजी से हुआ। इटली में रहने वाले लोग अक्सर गांव आते-जाते रहते हैं, जिससे इटालवी संस्कृति की झलक गांव के बोलचाल और खानपान में दिखाई देती है। इसके अलावा, गांव का विकास इतनी तेज गति से हुआ है कि यह अब आसपास के अन्य गांवों के लिए एक मॉडल गांव बन चुका है। Haryana Mini Italy Village
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आप इसी तरह के सामान्य अध्ययन से जुड़े और लेख पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।